डिप्रेशन के लिए कौन सा विटामिन लेना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 16:19

जानें, डिप्रेशन में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

डिप्रेशन एक मानसिक विकार है जो व्यक्ति को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है। इस रोग में व्यक्ति ऐसी दुनिया में जीने लगता है। जहां केवल और केवल अंधेरा छाया रहता है। जबकि व्यक्ति पूरी तरह से हताश और निराश हो जाता है।

आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली बिल्कुल बदल गई है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान, चिंता और आलस की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक गंभीर बीमारी तनाव है। इस बीमारी से युवावर्ग अधिक पीड़ित हैं। यह एक मानसिक विकार है जो व्यक्ति को अंदर ही अंदर खोखला कर देता है। इस रोग में व्यक्ति ऐसी दुनिया में जीने लगता है। जहां केवल और केवल अंधेरा छाया रहता है। जबकि व्यक्ति पूरी तरह से हताश और निराश हो जाता है। उसके मन मस्तिष्क में केवल नकारात्मक विचार उमड़ते रहते हैं। इस बीमारी से बाहर निकलना आसान नहीं होता है। व्यक्ति को अंदर से बेहद मजबूत होना पड़ता है। इसका इलाज संभव है। अगर इलाज में लापरवाही बरतते हैं, तो खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान मरीज को अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डॉक्टर्स भी डिप्रेशन के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि डिप्रेशन मे क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें-

सेलेनियम
कई शोध में खुलासा हो चुका है कि सेलेनियम के सेवन से व्यक्ति के मूड यानी मनोदशा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे तनाव के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। रोजाना 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम जरूर सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में ब्राज़ील नट्स, समुद्री भोजन और मांस का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन-डी
सूर्य की रोशनी यानी धूप भी तनाव के लिए दवा समान है। सूर्य की रोशनी विटामिन-डी का मुख्य स्त्रोत है। विटामिन-डी के सेवन से भी व्यक्ति के मनोदशा पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। एक शोध में तनाव से ग्रसित लोगों को धूप सेंकने की सलाह दी गई है। इसके अलावा डाइट में ऑयली फिश, ओकरा और डेयरी उत्पादों को जोड़ सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड
एक शोध में यह बताया गया है कि जो व्यक्ति अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड नहीं लेता है, उसे डिप्रेशन का खतरा अधिक रहता है। इसके सेवन से दिमाग सही से काम करता है। आसान शब्दों में कहें तो दिमाग को सुचारू रूप से काम करने में ओमेगा-3 फैटी एसिड मदद करता है। इसके लिए डाइट में अलसी के बीज, सोयाबीन तेल, नट्स, फैटी फिश, पत्तेदार हरी सब्जियां जरूर शामिल करें।

एंटीऑक्सिडेंट्स और गुड कार्ब्स
अपनी डाइट में एंटीऑक्सिडेंट्स और गुड कार्ब्स युक्त चीज़ों को जरूर जोड़ें। विटामिन-ए, सी और इ में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। जबकि साबुत अनाज, फल और सब्जियों में कार्ब्स पाए जाते हैं। इसके लिए आप फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें।

किन चीजों से करें परहेज
डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति को अपनी डाइट में फ्राइड फूडस्, उच्च मानकों पर संसाधित, अधिक मीठे वाले चीज़ों को खाने से बचना चाहिए। साथ ही कैफीन और शराब का कम से कम सेवन करना चाहिए। इन चीज़ों के सेवन से डिप्रेशन का जोखिम अधिक रहता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info